आंवला: आंवला में केबल ठीक करते समय कर्मचारी की मौत, सीढ़ी से फिसलकर गिरने पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
आंवला में महाराणा प्रताप स्वागत द्वार पर बिजली का काम करते समय एक ठेका कर्मचारी की सीढ़ी से फिसलकर गिरने से मौत हो गई। शनिवार दोपहर चार बजे बताया कि घटना नगरिया सतन गांव में स्वागत द्बार के समीप हुई। घायल कर्मचारी को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।