बिहार: पितौनजिया गांव में ई-रिक्शा चालक की हत्या कर ई-रिक्शा और मोबाइल फोन लेकर अज्ञात व्यक्ति हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस
Bihar, Nalanda | Jun 13, 2024 रहुई थाना क्षेत्र पितौनजिया गांव के अर्ध निर्मित कचरा के गोदाम से एक व्यक्ति का शव गुरुवार को बरामद किया गया। शव की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव निवासी सिया पासवान के 25 वर्षीय पुत्र रंजय पासवान के रूप में की गई। परिवार के लोगों ने बताया कुछ दिन पूर्व ई रिक्शा खरीदा था और खुद ई रिक्शा चलाता था।