बिहार: अर्निका देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला को बदरू बीघा गांव से किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Jun 13, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के बदरू बीघा गांव से अर्निका देवी की हत्या के मामले में प्रकाश केवट की पत्नी सरोज देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में दीपनगर थाना अध्यक्ष नारद मुनि ने बताया कि 10 तारीख को अर्निका देवी का शव गोइठवा नदी से बरामद हुआ था। आरोपी पति और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस कार्रवाई में सरोज देवी की संलिप्त सामने आई थी ।