डोईवाला क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ताज़ा मामला खता गांव का है, जहां सोमवार देर रात शातिर चोरों ने घर के बाहर खड़ी दो ट्रैक्टरों की बैटरियां चुरा लीं। यह घटना सौरभ पाल और अमित सैनी के ट्रैक्टर–ट्रॉली से बैटरी चोरी की है।