आगरा: सागर (मध्य प्रदेश) से देवेश यादव और आशीष रजक गिरफ्तार, व्हाट्सएप APK से ₹90 लाख की साइबर ठगी का हुआ खुलासा
Agra, Agra | Feb 20, 2026 आगरा में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर ठगी करने वाले देवेश यादव व आशीष रजक को सागर (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया। आरोपी मोबाइल का एक्सेस लेकर खातों से रकम म्यूल खातों में ट्रांसफर करते थे। 80-90 लाख की ठगी का खुलासा, 2 मोबाइल व 2 एटीएम कार्ड बरामद। आरोपियों को जेल भेजा गया।