Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
No video available

MP बिजली विभाग भर्ती 2025 #mpbajalivibhagbharti2025 #maaphysicalacademy

Morena Nagar, Morena | Dec 30, 2024

MORE NEWS

🚨 BREAKING NEWS

किशनपुर गांव में एक साथ जलीं पति-पत्नी व बच्चों की चिताएं, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

▪️ दर्दनाक घटना के बाद गांव में पसरा मातम, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

▪️ पोस्टमार्टम के बाद चारों शव गांव पहुंचे, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

▪️ पति-पत्नी की चिताएं साथ-साथ जलीं, भावुक दृश्य देख हर आंख हुई नम

▪️ दोनों मासूम बच्चों को भी परिजनों ने भारी मन से दी अंतिम विदाई

🚨 BREAKING NEWS किशनपुर गांव में एक साथ जलीं पति-पत्नी व बच्चों की चिताएं, नम आंखों से दी अंतिम विदाई ▪️ दर्दनाक घटना के बाद गांव में पसरा मातम, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब ▪️ पोस्टमार्टम के बाद चारों शव गांव पहुंचे, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार ▪️ पति-पत्नी की चिताएं साथ-साथ जलीं, भावुक दृश्य देख हर आंख हुई नम ▪️ दोनों मासूम बच्चों को भी परिजनों ने भारी मन से दी अंतिम विदाई

Morena Nagar, Morena | Jun 27, 2026

मुरैना - चार हत्याओं का जिम्मेदार ये वीडियो।

मुरैना - चार हत्याओं का जिम्मेदार ये वीडियो।

Morena Nagar, Morena | Jun 27, 2026

मुरैना किसानों को समय पर मिले गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज, अमानक सामग्री पर होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर*

*खाद-बीज की सैंपलिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश*

मुरैना, खरीफ सीजन की तैयारियों एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में शनिवार को कृषि विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसानों को आवश्यक कृषि आदान निर्धारित समय पर उपलब्ध कराए जाएं तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारु एवं पारदर्शी रहे।

कलेक्टर श्री जांगिड़ ने खाद एवं बीज विक्रेताओं की नियमित सैंपलिंग कराने के निर्देश देते हुए कहा कि अमानक खाद अथवा बीज पाए जाने पर संबंधित विक्रेता का लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ उसके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खाद-बीज की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सैंपलिंग कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देते हुए अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही फार्मर आईडी निर्माण के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने तथा सहकारी समितियों पर खाद वितरण के दौरान किसानों के लिए शेड सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसानों को खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था की समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा आगामी समय में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला विपणन अधिकारी अग्रिम आवश्यक व्यवस्थाएं करें।

बैठक में बताया गया कि जिले में खरीफ सीजन के दौरान बाजरा बोनी का लक्ष्य दो लाख हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए हाईब्रिड बाजरा एवं पूसा-16 अरहर बीज का वितरण आगामी दो दिनों में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप संचालक कृषि श्री अनंत सडैया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक मुरैना, एसएडीओ, आरईओ सहित कृषि विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मुरैना किसानों को समय पर मिले गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज, अमानक सामग्री पर होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर* *खाद-बीज की सैंपलिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश* मुरैना, खरीफ सीजन की तैयारियों एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में शनिवार को कृषि विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसानों को आवश्यक कृषि आदान निर्धारित समय पर उपलब्ध कराए जाएं तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारु एवं पारदर्शी रहे। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने खाद एवं बीज विक्रेताओं की नियमित सैंपलिंग कराने के निर्देश देते हुए कहा कि अमानक खाद अथवा बीज पाए जाने पर संबंधित विक्रेता का लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ उसके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खाद-बीज की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सैंपलिंग कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देते हुए अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही फार्मर आईडी निर्माण के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने तथा सहकारी समितियों पर खाद वितरण के दौरान किसानों के लिए शेड सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसानों को खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था की समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा आगामी समय में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला विपणन अधिकारी अग्रिम आवश्यक व्यवस्थाएं करें। बैठक में बताया गया कि जिले में खरीफ सीजन के दौरान बाजरा बोनी का लक्ष्य दो लाख हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए हाईब्रिड बाजरा एवं पूसा-16 अरहर बीज का वितरण आगामी दो दिनों में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप संचालक कृषि श्री अनंत सडैया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक मुरैना, एसएडीओ, आरईओ सहित कृषि विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Morena Nagar, Morena | Jun 27, 2026

मुरैना -ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत मुरैना जिले से अब तक 650 से अधिक पांडुलिपियां हुई पंजीकृत*

*आज 65 पांडुलिपियां की गई पंजीकृत* 

मुरैना भारत सरकार द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, संवर्धन अभिलेखीकरण, डिजिटलीकरण के उद्देश्य से संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत आज मुरैना के श्री अभिषेक जैन, आलोक पेंटिंग, प्रेस के निजी संग्रह से 65 हस्तलिखित पांडुलिपियों का सफलतापूर्वक पंजीयन किया गया। यह उपलब्धि जिले की समृद्ध सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्कृत, प्राकृत, उर्दू एवं हिंदी भाषाओं में लिखित ये पांडुलिपियां 15वीं से 20वीं शताब्दी ईस्वी के मध्य की हैं। इन पांडुलिपियों के साथ कई प्राचीन नक्शे मानचित्र, यंत्र -मंत्र एवं  देवताओं के चित्र भी देखे गए, जो भारतीय धार्मिक, दार्शनिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के अध्ययन की दृष्टि से अत्यंत महत्पूर्ण मानी जाती हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव के मार्गदर्शन में पुरातत्वविद भोपाल डॉ. नवनीत कुमार जैन द्वारा पांडुलिपियों के पंजीयन, परीक्षण एवं दस्तावेजीकरण का कार्य किया गया।    
 ये हस्तलिखित पांडुलिपियां भारतीय एवं जैन ज्ञान परंपरा, धार्मिक इतिहास, लेखन कला, सांस्कृतिक विकास की महत्वपूर्ण साक्षी हैं। इनमें निहित सामग्री तत्कालीन समाज, धर्म, दर्शन, साहित्य एवं ज्ञान-विज्ञान की अमूल्य जानकारी प्रदान करती है। इनका संरक्षण न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करता है बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए ज्ञान के महत्वपूर्ण स्रोत को सुरक्षित रखने का कार्य भी करता है। ज्ञान भारतम् मिशन के माध्यम से इन पांडुलिपियों के डिजिटल अभिलेखीकरण से देश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित कर व्यापक स्तर पर शोध एवं अध्ययन के लिए उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह पहल भारत की समृद्ध ज्ञान-संपदा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुरैना -ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत मुरैना जिले से अब तक 650 से अधिक पांडुलिपियां हुई पंजीकृत* *आज 65 पांडुलिपियां की गई पंजीकृत* मुरैना भारत सरकार द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, संवर्धन अभिलेखीकरण, डिजिटलीकरण के उद्देश्य से संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत आज मुरैना के श्री अभिषेक जैन, आलोक पेंटिंग, प्रेस के निजी संग्रह से 65 हस्तलिखित पांडुलिपियों का सफलतापूर्वक पंजीयन किया गया। यह उपलब्धि जिले की समृद्ध सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्कृत, प्राकृत, उर्दू एवं हिंदी भाषाओं में लिखित ये पांडुलिपियां 15वीं से 20वीं शताब्दी ईस्वी के मध्य की हैं। इन पांडुलिपियों के साथ कई प्राचीन नक्शे मानचित्र, यंत्र -मंत्र एवं देवताओं के चित्र भी देखे गए, जो भारतीय धार्मिक, दार्शनिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के अध्ययन की दृष्टि से अत्यंत महत्पूर्ण मानी जाती हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव के मार्गदर्शन में पुरातत्वविद भोपाल डॉ. नवनीत कुमार जैन द्वारा पांडुलिपियों के पंजीयन, परीक्षण एवं दस्तावेजीकरण का कार्य किया गया। ये हस्तलिखित पांडुलिपियां भारतीय एवं जैन ज्ञान परंपरा, धार्मिक इतिहास, लेखन कला, सांस्कृतिक विकास की महत्वपूर्ण साक्षी हैं। इनमें निहित सामग्री तत्कालीन समाज, धर्म, दर्शन, साहित्य एवं ज्ञान-विज्ञान की अमूल्य जानकारी प्रदान करती है। इनका संरक्षण न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करता है बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए ज्ञान के महत्वपूर्ण स्रोत को सुरक्षित रखने का कार्य भी करता है। ज्ञान भारतम् मिशन के माध्यम से इन पांडुलिपियों के डिजिटल अभिलेखीकरण से देश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित कर व्यापक स्तर पर शोध एवं अध्ययन के लिए उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह पहल भारत की समृद्ध ज्ञान-संपदा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Morena Nagar, Morena | Jun 27, 2026

*पशुधन के नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर विशेष फोकस करें – कलेक्टर*

*कृत्रिम गर्भाधान, शत-प्रतिशत टीकाकरण और मुख्यमंत्री क्षीर धारा ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*

मुरैना, कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा है कि किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए कृषि के साथ-साथ पशुपालन एवं सहकारिता क्षेत्र को भी समान प्राथमिकता देना आवश्यक है। पशुधन के नस्ल सुधार, वैज्ञानिक पशुपालन तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि उन्नत नस्ल के पशुओं की संख्या बढ़ने से दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे पशुपालकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

वह शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, मुरैना में आयोजित पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में कलेक्टर ने कृत्रिम गर्भाधान के निर्धारित लक्ष्यों को गंभीरता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन पशु चिकित्सकों द्वारा 500 से कम कृत्रिम गर्भाधान किए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यदि किसी ग्राम से सूचना प्राप्त होने के बाद भी संबंधित अधिकारी समय पर उपलब्ध नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध भी आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर ने एवीएफओ एवं मैत्री कार्यकर्ताओं को किसानों से नियमित संपर्क बनाए रखने तथा मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सतत संवाद एवं समयबद्ध सेवाएं ही विभागीय लक्ष्यों की सफलता का आधार हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री क्षीर धारा ग्राम योजना की भी विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चयनित ग्रामों में शत-प्रतिशत टीकाकरण, पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, पशु पोषण प्रबंधन, नस्ल सुधार, आवारा पशुओं का प्रभावी प्रबंधन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का अधिकतम वितरण तथा विभागीय योजनाओं का समन्वित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रत्येक स्तर पर योजनाबद्ध प्रयास किए जाएं और पात्र पशुपालकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाया जाए।

कलेक्टर ने कहा  कि आगामी माह की समीक्षा बैठक में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित एवीएफओ का अन्य विकासखंड में स्थानांतरण किया जाएगा।

बैठक में उप संचालक पशुपालन डॉ. बी.के. शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी, एवीएफओ, मैत्री कार्यकर्ता एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

*पशुधन के नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर विशेष फोकस करें – कलेक्टर* *कृत्रिम गर्भाधान, शत-प्रतिशत टीकाकरण और मुख्यमंत्री क्षीर धारा ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश* मुरैना, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा है कि किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए कृषि के साथ-साथ पशुपालन एवं सहकारिता क्षेत्र को भी समान प्राथमिकता देना आवश्यक है। पशुधन के नस्ल सुधार, वैज्ञानिक पशुपालन तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि उन्नत नस्ल के पशुओं की संख्या बढ़ने से दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे पशुपालकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वह शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, मुरैना में आयोजित पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कलेक्टर ने कृत्रिम गर्भाधान के निर्धारित लक्ष्यों को गंभीरता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन पशु चिकित्सकों द्वारा 500 से कम कृत्रिम गर्भाधान किए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यदि किसी ग्राम से सूचना प्राप्त होने के बाद भी संबंधित अधिकारी समय पर उपलब्ध नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध भी आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने एवीएफओ एवं मैत्री कार्यकर्ताओं को किसानों से नियमित संपर्क बनाए रखने तथा मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सतत संवाद एवं समयबद्ध सेवाएं ही विभागीय लक्ष्यों की सफलता का आधार हैं। बैठक में मुख्यमंत्री क्षीर धारा ग्राम योजना की भी विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चयनित ग्रामों में शत-प्रतिशत टीकाकरण, पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, पशु पोषण प्रबंधन, नस्ल सुधार, आवारा पशुओं का प्रभावी प्रबंधन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का अधिकतम वितरण तथा विभागीय योजनाओं का समन्वित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रत्येक स्तर पर योजनाबद्ध प्रयास किए जाएं और पात्र पशुपालकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाया जाए। कलेक्टर ने कहा कि आगामी माह की समीक्षा बैठक में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित एवीएफओ का अन्य विकासखंड में स्थानांतरण किया जाएगा। बैठक में उप संचालक पशुपालन डॉ. बी.के. शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी, एवीएफओ, मैत्री कार्यकर्ता एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Morena Nagar, Morena | Jun 27, 2026

MP बिजली विभाग भर्ती 2025 #mpbajalivibhagbharti2025 #maaphysicalacademy - Morena Nagar News