डीग: भीषण गर्मी पर सरकार ने सख्ती दिखाई, बिजली और पानी की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
Deeg, Bharatpur | May 26, 2026 जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान सरकार के गृह, राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह तथा जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने जिले की बिजली, पानी और चिकित्सा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।