चूरू: चूरू जिला मुख्यालय पर महिला हाउसिंग ट्रस्ट द्वारा निर्मित नेट जीरो कूलिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया
Churu, Churu | Jun 3, 2026 बढ़ती गर्मी के बीच आमजन को राहत प्रदान करने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में चूरू नगरपरिषद के समन्वय से एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिला मु यालय पर डॉ अंबेडकर सर्किल के पास महिला हाउसिंग ट्रस्ट द्वारा स्थापित नेट जीरो कूलिंग स्टेशन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने फीता काटकर नेट जीरो कूलिंग स्टेशन का शुभारंभ किया।