देवबंद: शराब ठेका बंद कराते हुए धरने पर बैठे गांव रणखंडी के ग्रामीण, ठेके के दूसरे स्थान पर स्थांतरित न होने तक धरना जारी
देवबंद के रणखंडी के ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए शराब का ठेका बंद कराते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक ठेका बंद या अन्य स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया जाता तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। धरना जारी है।