सेगांव में प्रभारी तहसीलदार ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए ली कर्मचारियों की बैठक। आगामी लोकसभा चुनाव मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए बुलावा अभियान प्रारंभ किया गया। जिसको लेकर जनपद पंचायत सभागृह में प्रभारी तहसीलदार मुकेश मचार ने बीएलओ शिक्षकों सचिव जीआरएस मोबिलाइजर आशा कार्यकर्ताओं एवम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर निर्देशित किया गया।