सिरवेल के रायटेमरी एवम रायसागार में जलसंकट से जूझ रहे ग्रामीण जिम्मेदार बेखबर।इस समय भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। ऐसे में भगवानपुरा क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में जलसंकट काफी गहरा जाता है। जिससे कि ग्रामीणों को बड़ी परेशानी उठाना पड़ती है। आज भी कुछ ग्राम ऐसे है जहां पर ग्रामीण झिरियो एवम नदी नालों का गंदा पानी पीने को मजबूर है।