चैकपोस्ट बनाकर वाहनों की हो रही चेकिंग आगामी लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा वन ग्राम अंबा के कुंभी में तिंनशियाली फाटे पर वाहनों की निगरानी के लिए चेक पोस्ट बनाया गया है । जो महाराष्ट्र सीमा से दो किमी दूर है। यहां पर तीन पुलिसकर्मी रोजाना वाहनों की चेकिंग कर रहे हे। थाना प्रभारी लक्ष्मणसिंह लोवंशी ने बताया कि कलेक्टर एसपी भी विजिट पर आए थे।