मतदाता जागरूकता को लेकर छात्र छात्राओं को अधिक मतदान कराने के लिए दिलाई गई शपथ।भगवानपुरा में बीएसडब्ल्यू एवम msw के छात्र छात्राओं नवाकुर प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। मप्र जन अभियान परिषद् के ब्लॉक समन्वयक महेश कुमार खराड़े ने सभी को जागरूक होकर अपने अपने बूथ केंद्रों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की बात भी कही।