धार: राजगढ़ में माहेश्वरी समाज राजगढ़, रिंगनोद और सरदारपुर ने मनाई महेश जयंती, निकाली भव्य शोभायात्रा
माहेश्वरी समाज राजगढ़, रिंगनोद एवं सरदारपुर द्वारा धार जिले के राजगढ़ में महेश जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर जयंती के एक दिन पूर्व महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वही जयंती के दिन श्री चारभुजा नाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली।