धार: सांसद सावित्री ठाकुर ने आयुष राज्यमंत्री से मिलकर धार में 15-बेड का अस्पताल बनाने का किया आग्रह
धार-महु लोकसभा सांसद एवं महिला बाल विकास केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)प्रतापराव जाधव से मुलाकात कर धार-महु लोकसभा क्षेत्र के लिए सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित आदिवासी दिव्यांगजनों के लिए विशेष कैम्प आयोजित कर उन्हें प्रमाण पत्र वितरण और उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।