धार: गंगा दशमी पर धार में माझी समाज ने निकाला भव्य जुलूस, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
गंगा दशमी पर धार में माझी समाज ने निकाला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत।गंगा दशमी के पावन अवसर पर माझी समाज के लोगों ने पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य जुलूस निकाला। बुधवार शाम ठीक 6 बजे मुंज सागर तालाब स्थित मंदिर से यह जुलूस प्रारंभ हुआ, जो धार शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ नगर में भ्रमण पर निकला।