धार: धार के त्रिमूर्ति चौराहा पर फटाका फोड़ने को लेकर आरोपियों ने युवक के साथ की मारपीट
धार के त्रिमूर्ति चौराहा पर फटाका फोड़ना की बात को लेकर आरोपियों ने युवक के साथ की जमकर मारपीट।कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम 7:00 बजे किया मामला दर्ज, कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक दीपक ने थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी मयूर पिता कमल चाहत पिता सुखलाल एव अन्य 3 आरोपियों ने युवक के साथ फटाका फोड़ना की बात को लेकर अश्लील गालियां देते हुए मारपीट की।