मंझनपुर: तीन साल से जमा पैसा, फिर भी सूखे पड़े नलकूप, किसानों का फूटा गुस्सा, मंझनपुर में किया प्रदर्शन, भूख हड़ताल की चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को लगभग 2 बजे अधिशासी अभियन्ता विद्युत भंडार मंझनपुर को संबोधित ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी विद्युत स्टोर मेलापुर को सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि खेत इस समय खाली हैं, ऐसे में विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर स्थापित करने का यह सबसे उपयुक्त समय है।