मौदहा: बिवांर के पास किसानों ने भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा के सोमवार दोपहर को मुस्करा की तरफ जाते समय एक दर्जन किसानों ने बिवांर के पास पाथा देवी मंदिर के नजदीक रोककर बैंड बाजा के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। किसान नेता रमेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी दी। किसानों की समस्याओं से अवगत होकर प्रदेश अध्यक्ष ने गेहूं खरीद केंद्र की मांग किए जाने