मानिकपुर: गर्भवती पत्नी को मुम्बई में छोड़कर भागा बांग्लादेशी पति, महिला ने स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म
चित्रकूट के मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रयागराज निवासी रुखसाना बानो ने बुधवार सुबह 4 बजे बच्ची को जन्म दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसका बांग्लादेशी रोहिंग्या पति शोहेल अली प्रसव के समय मुंबई में छोड़कर भाग गया। पति पर बेटी के जन्म को स्वीकार न करने का भी आरोप लगाया गया है।