चरखारी: बुंदेलखंड के कश्मीर चरखारी में सजा मां का दरबार, 451 बेटियों ने किया गरबा
शारदीय नवरात्र पर बुंदेलखंड के कश्मीर कहे जाने वाले चरखारी में मां के दरबार में भव्य गरबा का आयोजन हुआ। विधायक बृजभूषण के आवास ड्योढ़ी प्रांगण में आयोजित जगराते में कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र की 451 किशोरियों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में डांडिया नृत्य किया। कोरियोग्राफर से प्रशिक्षण लेकर तैयार हुईं इन बेटियों के साथ विधायक बृजभूषण ने डांडिया कर उत्साह बढ़ाया।