टिमरनी: टिमरनी रोड पर मवेशियों का जमावड़ा बना हादसों की वजह, प्रशासन की अनदेखी से बढ़ी चिंता।
Timarni, Harda | Jul 12, 2026 शहर के टिमरनी रोड पर इन दिनों सड़क पर बैठे मवेशियों का झुंड वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी और हादसों का कारण बनता जा रहा है। विशेषकर रात के समय तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहन चालकों को सड़क पर बैठे मवेशी दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोग मवेशियों से टकराकर घायल भी हो चुके हैं।