कैराना: कैराना में किशोरी को ले जाने के बाद बंधक बनाकर दुष्कर्म, एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई
Kairana, Shamli | Apr 24, 2026 कैराना नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे महिला ने बताया कि गत 21/22 अप्रैल की रात्रि करीब एक बजे वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर सोयी हुई थी। इसी बीच वह लघुशंका के लिए उठी, तो उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी। आरोप है कि मुजम्मिल ने उसकी बेटी के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।