सिसई: नगर कपिलनाथ धाम,भदौली मंडा डाँड़ समेत सभी शिवालयों और मंदिर में श्रावण के दूसरे सोमवारी में उमड़ी भक्तों की भीड
Sisai, Gumla | Jul 29, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित कपिल नाथ धाम, भदौली के मंडा टांड़ मुर्गू स्थित चिरैया नाथ धाम समेत सभी मंदिरों और शिवालयों में सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ देखी गई। हजारों की संख्या में भक्त भोलेनाथ पर जल चढ़ाने के लिए पहुंचे हुए थे।सभी ने बहुत ही भक्ति भाव एवं विधि विधान से पूजा पाठ किया। पूरा क्षेत्र भक्ति भाव में डूब गया।