सिसई: बाजार टांड़ स्थित बालक छात्रावास में सरना समाज के लोगों ने की बैठक,छात्रावास को दुरुस्त करने के लिए कई निर्णय
Sisai, Gumla | Jul 29, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बालक छात्रावास में सरना समाज के लोगों ने बैठक की।बैठक में बालक छात्रावास और माघी स्कूल स्थित बालिका छात्रावास की जर्जर अवस्था पर चिंता ब्यक्त किया गया।बताया गया कि बालक छात्रावास की बिल्डिंग की स्थिति जर्जर है। मरम्मत के बाद भी पानी चूता है।साथ ही साथ बाउंड्री नहीं होने व किनारे झाड़ियां उग जाने के कारण सांप बिच्छू और जानवर का खतरा है।