सिसई: झटनी टोली विश्रामपुर मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में ममरला का युवक हुआ घायल,थाना में दिया गया आवेदन
Sisai, Gumla | Jul 29, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के झटनी टोली विश्रामपुर के पास रविवार शाम को ममरला निवासी आयुष मिंज नाम का युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घटना उस समय घटी जब वह सिसई से में ममरला की ओर जा रहा था और एक ट्रक के संपर्क में आ गया। दुर्घटना में उसके दोनों पैर टूट गए उसे इलाज के लिए रांची ले जाया गया। इस घटना के बारे में आयुष की मामी अंजना मिंज ने सिसई थाना में आवेदन दिया।