मेरठ: मवाना क्षेत्र से प्रेमी युगल ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर जताया परिवार के लोगों से जान का खतरा, 1 साल पहले किया था प्रेम विवाह
Meerut, Meerut | Jan 2, 2025 मेरठ में गुरुवार को एक प्रेमी युगल एसएसपी ऑफिस पहुंच गया जहां उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उन्होंने एक साल पहले प्रेम विवाह कोर्ट मैरिज कर लिया था तभी से उनके परिवार के लोग उनकी जान के दुश्मन बने हुए हैं और उनको अपनी जान का खतरा सता रहा है जहां अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एसएसपी से कार्यवाही की मांग की है