मेरठ: SSP विपिन ताडा को मिला डीआईजी ग्रेड, एडीजी और डीआईजी ने लगाए प्रतीक रैंक-स्टार; 2012 बैच के हैं आईपीएस
Meerut, Meerut | Jan 1, 2025 मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को नए साल में डीआईजी ग्रेड मिल गया है। बुधवार को एडीजी डीके ठाकुर और डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने उनको प्रतीक रैंक-स्टार लगाकर बधाई दी। डाॅ. विपिन ताडा 2012 बैच के आईपीएस हैं। डॉ. विपिन ताडा ने जून 2024 में मेरठ के एसएसपी का कार्यभार संभाला।