रामगंजमण्डी: रीछी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की शिरकत
रामगंजमंडी में चेचट क्षेत्र के रीछी गाँव में यदुवंशी अहीर समाज का मुल्की पंचायत के तत्वाधान में आयोजित 38वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में सियासत के बड़े दिग्गजों ने शिरकत की। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और तिजारा विधायक महंत बालकनाथ ने कार्यक्रम में पहुँचकर वर-वधु