गुना नगर: मुनिश्री सुधा सागर महाराज की अगवानी में जेब कतरे सक्रिय महिलाओं के मंगलसूत्र चैन खींचे एक दर्जन से अधिक लोगों की जेब कटी
गुना शहर में 3 जून सुबह मुनिश्री सुधा सागर महाराज की हजारों श्रद्धालुओं ने भव्य अगवानी की। इस दौरान मुरैना और राजस्थान के जेब कतरे गैंग ने महिलाओं के मंगलसूत्र और चेन खींच लिए वही एक दर्जन से अधिक लोगों की जेब कटी। केंट और कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्ध हिरासत में लिए है जिनमें महिला भी शामिल है, पूछताछ जारी है। एक महिला का पर्स पुलिस ने वापस किया है।