बरलूट गाँव के मेघवाल वास स्थित एक मकान मे किराये पर रहने वाले मुकेश कुमार पुत्र बाबूजी तुरी भाट ने अज्ञात कारणों से घर मे फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर दी। घटना कि सुचना मिलने पर सोमवार दोपहर 12 बजे बरलूट थानाधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे। वही स्थानीय लोगो कि मदद से मृतक के शव को नीचे उतारकर मोर्चरी में रखवाया।