ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर दुर्ग पर योग का महासंगम, सुबह 6 बजे हजारों लोगों ने एक साथ किया योगाभ्यास
रविवार सुबह ठीक 6 बजे ग्वालियर का ऐतिहासिक दुर्ग योग की ऊर्जा से सराबोर नजर आया, जब अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योग, प्राणायाम और प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन के बीच आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शहरवासियों का उत्साह देखते ही बना।