बीना: शास्त्री वार्ड स्थित मैरिज गार्डन सहित नगर के सभी मैरिज गार्डन का नगर पालिका अधिकारी ने किया निरीक्षण, नोटिस जारी
Bina, Sagar | Nov 28, 2025 नगर पालिका क्षेत्र में करीब एक दर्जन मैरिज गार्डन संचालित है। लेकिन नगर के कई मैरिज गार्डन नियमों के अनुरूप संचालित नहीं हो रहे। जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी है। जिसको देखते हुए शुक्रवार करीब 1:00 बजे नगर पालिका अधिकारी आरके कोरव ने टीम के साथ कादंबरी वाटिका कोहिनूर अंजोरा, ग्रांड, एवं होटल सिद्धिविनायक सहित कई मैरिज गार्डन का निरीक्षण किया।