डुमरांव: मथुरा में नावाडेरा के कंटेनर चालक की संदिग्ध मौत, नाले से मिला शव; छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, मचा कोहराम
Dumraon, Buxar | Jun 12, 2026 डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र के नावाडेरा गांव निवासी कंटेनर चालक वसिष्ठ यादव की उत्तर प्रदेश के मथुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-आगरा हाईवे की सर्विस लेन स्थित आर्यन नगर के पास की है, जहां उनका शव एक नाले से शुक्रवार की सुबह 8 बजे बरामद किया गया।