मधुपुर: मधुपुर में मच्छरों के प्रकोप पर नगर परिषद सख्त, रात में चलाया फॉगिंग अभियान
मधुपुर शहर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है।नगर परिषद के प्रशासक सुरेंद्र किस्कु के निर्देश पर शहर के विभिन्न वार्डों में व्यापक फॉगिंग अभियान चलाया गया। फॉगिंग मशीन के जरिए दवा का छिड़काव कर मच्छरों पर नियंत्रण पाने की कोशिश की गई।