हरसूद: संत सिंगाजी महाराज की नवमी पर नया हरसूद में महाआरती और भंडारे का आयोजन
Harsud, Khandwa | Apr 11, 2026 शनिवार को संत सिंगाजी महाराज की नवमी पर नया हरसूद के सेक्टर क्रमांक 5 स्थित संत सिंगाजी मंदिर पर महाआरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भंडारा प्रसादी ग्रहण की। महाआरती शनिवार सुबह 10:15 बजे के लगभग प्रारंभ हुई जिसके पश्चात भंडारा प्रारंभ हुआ जो दोपहर करीब 3 बजे तक चला।