बिंदकी: बारा गांव के समीप पीपे के पुल से यमुना नदी में कूदे व्यक्ति का 17 घंटे बाद भी नहीं चला पता, SDRF की टीम कर रही खोजबीन
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज क्षेत्र के बारा के समीप पीपे के पुल से छत्रपाल निषाद निवासी बारा थाना जाफरगंज एक दिन पहले गुरुवार की देर शाम 7 बजे यमुना नदी में कूद गया था। जिसकी खोजबीन शुरू हुई थी। लेकिन कोई पता नहीं चला था। शुक्रवार की सुबह प्रयागराज से आई SDRF की टीम ने खोजबीन शुरू किया लेकिन शुक्रवार की दोपहर 12 बजे तक यानी 17 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल सका।