बालाघाट: स्थानीय वार्ड 25 मोतीगार्डन में शराब दुकान का तीसरे दिन भी विरोध जारी, धरने पर बैठे लोगों को मिला भारी समर्थन
स्थानीय वार्ड क्रमांक 25 स्थित मोतीगार्डन के सामने प्रस्तावित शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय नागरिकों का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराया। धरना स्थल पर महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। प्रद