ठेठईटांगर: ठेठईटांगर में हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 11 बजे सड़क हादसा हुआ। गड़गड़बहार छिंदा नदी पुल के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने बाइक सवार आकाश दत्ता को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार जब्त कर ली। घायल को ठेठईटांगर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।