जहानाबाद: नया टोला में शराब पकड़वाने के शक में युवक पर जानलेवा हमला, पिता ने बताया पूरा मामला
जहानाबाद शहर के नया टोला में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक एरकी निवासी दुखहरन साव का पुत्र बताया जाता है। पिता ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले एक आरोपी के घर से पांच कार्टन शराब बरामद होने के बाद उनके बेटे पर पुलिस को सूचना देने का शक किया गया। इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया।