पुनपुन: वाहन जांच का अधिकार केवल दारोगा और उससे ऊपर के पदाधिकारियों को, ट्रैफिक कर्मियों के लिए बॉडीवॉर्न कैमरा अनिवार्य : एडीजी
Punpun, Patna | Aug 1, 2026 1 अगस्त 2026 राज्य में वाहन जांच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से बिहार पुलिस ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस मुख्यालय स्थित सरदार पटेल भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एडीजी (यातायात) सुधांशु कुमार ने बताया कि अब किसी भी वाहन को रोकने, जांच करने, चालान काटने अथवा अन्य कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार केवल दारोग