सिवनी: सिवनी जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात मरीज की मौत, परिजनों की तलाश में पुलिस
Seoni, Seoni | Jul 12, 2026 सिवनी जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती एक अज्ञात मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त और उसके परिजनों का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है।