गिरिडीह: रानीखावा में कोर्ट से लौट रहे युवक पर हमला, चाकू और बीयर की बोतल से किया घायल
तीसरी थाना क्षेत्र के सिंघो गांव निवासी पवन कुमार यादव पर कोर्ट से लौटने के दौरान रानीखावा के पास कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया दिया। शुक्रवार को 12 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि सूरज महतो का 30 वर्षीय पुत्र पवन पहले एक मर्डर केस में जेल जा चुका था और जेल से निकलने के बाद शुक्रवार को तारीख पर कोर्ट गया था।