अनूपपुर: जिले में दो समूहों में घूम रहे चार हाथी, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
जिले में चार हाथी दो अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहे हैं। तीन हाथियों का दल सोनमौहरी, सेंदुरी और पिंचिंगटोला क्षेत्र से होते हुए खिरना नदी पार कर सेंदुरी मुक्तिधाम के आसपास पहुंच गया है। वहीं,एक बड़ा नर हाथी समूह से अलग होकर पगना, दुधमनिया, गोबरी और शक्तिकुंडी के जंगलों में विचरण कर रहा है। देर रात उसके पगना के जल्दाटोला और बेलिया रोड क्षेत्र की ओर बढ़े हैं।