रिश्तों और भरोसे को कत्ल कर देने वाली एक रूह कंपा देने वाली वारदात मध्य प्रदेश के पन्ना से सामने आई है। जिला मुख्यालय से सटे अजयगढ़ थाना क्षेत्र में मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई है। यहाँ एक 50 वर्षीय अधेड़ ने मासूमियत का फायदा उठाते हुए एक आदिवासी नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया।