पटना ग्रामीण: पटना के चौक शिकारपुर ओवरब्रिज के नीचे बदहाल सड़क बनी हादसों की वजह, कई ई-रिक्शा पलटने से लोग जख्मी
पटना के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक शिकारपुर ओवरब्रिज के ठीक नीचे सड़क की स्थिति बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और जलजमाव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को मानसून की पहली बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं दिए,जिसके कारण शाम 7 बजे तक कई ई-रिक्शा पलट गए और कई यात्री दुर्घटना का शिकार हो गए।