डुमरांव: पुराना भोजपुर: शॉर्ट सर्किट से मजदूर की झोपड़ी में आग, चारा व अनाज राख, मवेशी सुरक्षित
Dumraon, Buxar | Apr 23, 2026 पुराना भोजपुर में गुरुवार की सुबह 11 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण एक गरीब मजदूर की झोपड़ी में आग लग गई। यह घटना पारस यादव की झोपड़ी में हुई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ी में रखा मवेशियों का चारा और झोपड़ी में संग्रहित अनाज पूरी तरह जलकर राख हो गया।