धोरैया: धोरैया बाजार के मिरचीनी पुल के पास टोटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक जख्मी
Dhuraiya, Banka | Dec 13, 2025 धोरैया बाजार के मिरचीनी पुल के समीप शनिवार की शाम करीब 6 बजे एक टोटो के धक्के से बाइक सवार झारखंड के बादै गांव के पटवारी यादव का पुत्र सिंटू यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक धोरैया से बादै गांव जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे टोटो ने उसे जोरदार धक्का मार दिया.