बहराइच: बहराइच जिले में शंभू हत्याकांड में दो आरोपियों को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा
बहराइच जिले में न्यायालय तृतीय अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश सुनील प्रसाद ने नौ वर्ष पूर्व हुए शंभू हत्याकांड में दो दोषसिद्ध अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। दोषसिद्ध अपराधियों पर 20- 20 हजार का जुर्माना ठोका है। जिसे अदा न किए जाने पर दो दो माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।