बहराइच: दूरसंचार केंद्र पर 8 अप्रैल को आयोजित होगा मेगा शिविर, बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की शिकायतों का किया जाएगा निराकरण
अवर दूरसंचार अधिकारी सेल्स एण्ड मार्केटिंग आशीष वर्मा ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहक अनुभव और सेवा की विश्वसनीयता को बढ़ाने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 2025 तक एक राष्ट्रव्यापी मुहिम ‘‘ग्राहक सेवा माह‘‘ की शुरूआत की गई है। जिसके तहत दूर संचार केन्द्र पर 8 अप्रैल को मेगा शिविर आयोजित किया जायेगा।